Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला

On: March 21, 2026 10:49 PM
Follow Us:

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर आई है। अंबाला जिले के साहा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। अंबाला से जगाधरी रूट पर जा रही एक प्राइवेट बस ने खारूखेड़ा चौक पर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गुलाब सिंह (40) निवासी खारूखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। Haryana news

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में गुलाब सिंह की मौत हुई है, जबकि बस चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल बस और बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार चालक की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।Haryana news

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now