Indian Railways: दिल्ली रेवाड़ी सेक्शन के पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन और घड़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर बार बार रेलवे यूनियन और सामाजिक संगठनो द्वारा मांग उठाई गई है। दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कि।Indian Railways
मिला आश्वासन: योगिन्द्र चौहान ने पटौदी रोड़ रेलवे स्टेशन पर रूणिचा एक्सप्रेस और घड़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर हरियाणा एक्सप्रेस ट्रेन का स्थाई ठहराव करने का ज्ञापन सौंपा। राव इंद्रजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि पटौदी रोड़ और घड़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर दोनों ट्रैनों का ठहराव करने के लिए रेलमंत्री से मुलाकात करेंगे।Indian Railways
वरिष्ठ सलाहकार सोमबीर मुद्गल ने बताया कि राव इंद्रजीत सिंह जी द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिला है और उम्मीद है कि इन ट्रेनो का ठहराव पटौदी रोड़ और घड़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर हो जाएगा।
ये रहे मौजूद: पटौदी से दैनिक रेल यात्री संघ के वरिष्ठ सलाहकार सोमबीर मुद्गल, एनआरएमयू के उपाध्यक्ष रतन लाल योगी, जयपाल चौहान, अनिल खनगवाल और घड़ी हरसरू से राजपाल यादव, निगम पार्षद जोगेंद्र यादव, नरेंद्र शर्मा, सत्यप्रकाश यादव, कुलदीप शर्मा, विरेन्द्र, हनुमान प्रसाद, दिनेश यादव,सुरत सिंह,सिकदर आदि मौजूद थे।Indian Railways

















