धारूहेड़ा: खटावली गांव में युवा क्लब ने गवर्नमेंट हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को जागरूक करने का काम किया। युवाओं और महिलाओं ने मिलकर झाड़ू उठाई और स्कूल प्रांगण को चमकाने का काम किया।Rewari News
युवा क्लब अध्यक्ष गोविंद ने खुलासा करते हुए कहा है कि पिछले 9 – 10 सालों से स्कूल में एक भी सफाई कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। सफाई कर्मचारी तक न होने की वजह से गांव वाले ही बीच-बीच में जाकर सफाई करते हैं। बच्चों और शिक्षकों को मजबूरन गंदगी में पढ़ाई करनी पड़ रही है, जो शिक्षा के माहौल पर गहरा असर डालता है।Rewari News

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लाखों करोड़ों रुपए स्वच्छ भारत अभियान पर खर्च करती है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस है। खटावली जैसे स्कूलों में सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति होती है। अध्यापकों ने संबंधित विभाग के सामने कई बार सफाई कर्मचारी की मांग भी की है परन्तु संबंधित विभाग के कानों पर जूं भी नहीं चली।
गंदगी की वजह से सांप, बिच्छू जैसे जहरीले जानवर निकलते हैं जिससे बच्चों व शिक्षकों को हर समय डर के माहौल में रहना पड़ रहा है। प्रशासन की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गांव के बच्चे और युवा जहां पढ़ाई करने आते हैं। वहीं गंदगी और कचरे के ढेर प्रशासन की उदासीनता को उजागर करते हैं।Rewari News

युवा क्लब और ग्रामीणों ने कह भी कहा है कि स्कूल में लड़के व लड़कियों के शौचालयों में साफ सफाई और पानी की व्यवस्था भी नहीं है, जिस कारण से वहां जहरीले कीड़े पनप रहे हैं। शौचालयों से गंदी बदबू आती हैं, जोकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रही है।Rewari News
युवा क्लब और ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थाई सफाई कर्मचारी की मांग करते हुए यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने इस विषय पर तुरंत कार्रवाई नहीं की तो गांव के लोग सामूहिक रूप से स्कूल का ताला बंद कर देंगे और जिला मुख्यालय पर धरना देंगे।Rewari News
इस दौरान युवा क्लब उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार, सचिव श्यामलाल, अजय यादव, गौतम कुमार, पंचायत समिति सदस्य अंजली, सतीश कुमार, गणेश कुमार, हरीश, मोहित, नीरज, नितिन, हर्षित, संदीप और महिलाओं में मीनू, शीतल अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।Rewari News
















