Haryana News: अल्हड़ बीकानेरी को मरणोपरांत बाबू बालमुकुंद कोहेनूर सम्मान

On: September 7, 2025 2:58 PM
Follow Us:
अल्हड़ बीकानेरी को मरणोपरांत बाबू बालमुकुंद कोहेनूर सम्मान

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव गुड़ियानी में जन्मे यशस्वी साहित्यकार एवं मूर्धन्य पत्रकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त की 118वीं पुण्यतिथि पर आगामी 18 सितम्बर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में होने वाले स्मृति समारोह में पाँच साहित्यकारों को उनके साहित्यिक योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा।Haryana News

बैठक में सोंपे प्रभार: इन पुरस्कारों की घोषणा रविवार को बालभवन में आयोजित बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद् (पंजी) रेवाड़ी की एक बैठक में की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद् के संरक्षक नरेश चौहान ‘राष्ट्रपूत’ ने की। बैठक में आयोजन संबंधित प्रभार भी सौंपे गए।Haryana News

उक्त जानकारी देते हुए परिषद् के महासचिव सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीयता के अग्रदूत व भारतेंदु युग के सेनापति गुप्त जी के नाम से पाँच साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।

ये होगें सम्मानित: बता दे हास्य-व्यंग्य कवि एवं ग़ज़लकार स्व.अल्हड़ बीकानेरी (बीकानेर, रेवाड़ी), कथाकार-आलोचक रत्नकुमार सांभरिया (भाड़ावास, रेवाड़ी), कथाकार-कवि प्रो. रमेश सिद्धार्थ(रेवाड़ी), उपन्यासकार डॉ. मधुकांत (रोहतक) तथा डॉ. त्रिलोकचंद फतेहपुरी (फतेहपुर, महेंद्रगढ़)के नाम उल्लेखनीय हैं। प्रत्येक पुरुस्कार में 5100 रुपए की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र, शॉल तथा श्रीफल प्रदान किया जाएगा।

समारोह में क्षेत्र के रचनाकारों की नवप्रकाशित कृतियों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनमें सैदपुर, मंडी अटेली के वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव की कृतियां सामान्य ज्ञान : हरियाणा का साहित्य व हरियाणा के परंपरागत खेल, बीकानेर के हास्य कवि हलचल हरियाणवी की खूब हँस्या कर,नाहड़ के रचनाकार सत्यवीर नाहड़िया की सतगुरु नितानंद महाराज, सेहलंग,महेंद्रगढ़ के कवि विजयपाल सेहलंगिया की आकाशवाणी को पत्र,खोरी की साहित्यकार दर्शना शर्मा ‘जिज्ञासु’ की बाल दर्शन,झाल के युवा लेखक अरविंद भारद्वाज की विचार मंथन शामिल हैं।

बैठक में विभिन्न साहित्यकारों तथा साहित्यिक कार्यकर्ताओं को आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रभार सौंपे गए, जिन में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रमेशचंद्र चंद्र शर्मा, रोहित यादव, डॉ प्रवीण खुराना,राजेश भुलक्कड़, प्रो. रोमिका बत्रा, डॉ. सुशांत यादव, मुकुट अग्रवाल, अधिवक्ता रंजीत सिंह, अरुण गुप्ता,ईश्वर सिंह, कृष्ण भगवान गोयल, अजय यादव, खूबराम धूपिया, सत्यप्रकाश सैनी, त्रिभुवन भटनागर,हर्ष यादव, अजीत सिंह, आचार्य रामतीर्थ, अरविंद भारद्वाज, योगेश कौशिक, मुकेश जांगड़ा आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। समारोह के संयोजक तथा परिषद् के अध्यक्ष ऋषि सिंहल ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now