Chief Minister Rural Housing Scheme: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हरियााणा में मकान मालिको को चाबी सोपने कार्य शुरू हो गया है। अगर रेवाड़ी की बात करे पहले 7 गांवों के लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल चुका है। अब जन्द ही 14 गांवों के लोगो का चाबी सौंपने की पूरी प्रकिया हो चुकी है।
बता दे रेवाड़ी जिले के 16 गांवों के लोगों ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पोर्टल पर आवेदन किया है। आवेदन के आधार पर ही संभावना तय की जाएगी कि कितने पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना पर कार्य कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अब 14 गांवों के लाभार्थियों की सूची सत्यापन के बाद भेजी जानी है, जिनमें से 10 गांवों का सत्यापन हो चुका है। वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत हुए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। Chief Minister Rural Housing Scheme
डीसी ने कहा कि गांवों में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जाने वाले प्लॉटों के लिए गांवों को जोड़ने वाला कम से कम दोतरफा रास्ता अवश्य होना चाहिए, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जानिए क्या मिलेगा: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के अंतर्गत ग्राम पंचायत आवेदकों को 100 वर्ग गज के आवासीय भूखंड तथा महाग्राम पंचायत आवेदकों को 50 वर्ग गज के आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएंगे।

















