Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।
IMD का कहना है कि 6 और 7 को कई हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। जबकि, 8,9 और 10 सितंबर को प्रदेश में भारी बारिश होगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, जिंद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी और हिसार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।Haryana Weather Update
हरियाणा में कल यानी सात सितंबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा,भिवानी,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,नूंह,पलवल,कैथल,करनाल,कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी की मानें, तो 7 प्रदेश में 8,9 और 10 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसके चलते अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।














