Dengue news: कई दिनों से जारी बारिश से डेंगू-मलेरिया के केसों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। तीन दिन में पूरे राज्य में डेंगू के 36 नए केस आए हैं। कुल मिलाकर डेंगू-मलेरिया का डबल अटैक लोगों के लिए आफत बना हुआ है। आलम यहां तक है कि हरियाणा में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 436 पार हो चुका है। आंकडो पर नजर डाले तो रेवाड़ी में डेंगू के मरीजो को लेकर सबसे आगे है।
बता दे कि हरियाणा में 27 जुलाई से लगातार तेज बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कई जिलों में बाढ जैसी हालात बनी हुई है। बारिश से डेंगू-मलेरिया के केसों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही हैंंDengue news
विभाग के मुताबिक बारिश, नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर रहा है। इसी के चलते केस बढते जा रहे है।
नए केसों को मिलाकर राज्य में डेंगू के कुल 436 मरीज अब तक मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा रेवाड़ी में 124, गुरुग्राम में 49 और सोनीपत में 33 शहर शामिल हैं। इससे मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और आगे इनकी संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती हैDengue news
20 अगस्त तक कुल 2.6 करोड़ घरों का कई बार विभाग की टीनों ने दौरा किया। 1.23 लाख घरों में लार्वा पाया गया। 31 अगस्त तक 39,724 लोगों को नोटिस जारी किया गया जिनके घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया है।Dengue news
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. राजीव बातिश के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में जुटी हुई हैं। घर-घर सर्वे के साथ लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे कहीं भी पानी जमा न होने दें।Dengue news

















