Railway news : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर आई है। जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ के हालातों के कारण हरियाणा की 8 ट्रेन कैंसिल हो गई हैं। जम्मू से चलकर पंजाब के रास्ते ये ट्रेन हरियाणा के सिरसा, हिसार होते हुए राजस्थान और गुजरात को जाती हैं।
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा 4 व 11 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा 6 व 13 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा 5 व 12 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस रेलसेवा 6 व 13 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा 5 व 12 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा- साबरमती रेलसेवा 7अव 14 अक्तूबर को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

















