मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Highway and Expressway: हाईवे और एक्सप्रेस वे में क्या अंतर होता है, जाने दोनों की स्पीड लिमिट ?

On: September 3, 2025 7:02 PM
Follow Us:

Highway and Expressway: देश के अंदर रोज नए नए हाइवे, सड़के, एक्सप्रेस वे बनाकर उनका उद्घाटन किया जा रहा है, ये सभी लोगों को बड़े बड़े शहरों को आपस में जोड़ने काम करते है, ओर लोगों को सभी तरझ की सुविधा उपलब्ध करवाते है, एक्सप्रेस वे को हमेशा खास डिजाइन के साथ तथा पूरी मजबूती के साथ बनाया जाता है, एक्सप्रेस वे के अंदर 6 लेन से 8 लेन तक बनी होतीं है।

एक्सप्रेस वे को हमेशा हाई स्पीड के लिए तैयार किया जाता है, एक्सप्रेस वे के ऊपर चलने वाले विभिन्न साधनों मे रोक होती है, एक्सप्रेस वे के पर दो पहिया तथा इसके साथ ही कम स्पीड में चलने वाले साधनों पर प्रतिबंध होता है। एक्सप्रेस वे मौजूदा वक्त सबसे उच्च गुणवत्ता वाली सड़क है एक्सप्रेस वे पर अलग अलग Enrty और Exit पॉइंट बनाये जाते है है केवल आप इनकी निर्धारित जगहों से ही अंदर बाहर आ जा सकते है। एक्सप्रेस वे का मुख्य काम दो जगहों के बीच की बड़ी दूरी में लगने वाले समय को कम करने के लिए इसका निर्माण किया जाता है।

यह भी पढ़ें  Jyoti Malhotra : जम्मू इंटेलिजेंस की टीम ज्योति मल्होत्रा को ले सकती है रिमांड पर, जाने उसके पिता ने क्या कहा

एक्सप्रेस वे पर जब भी सफर करते है तो ये अन्य सड़कों के मुकाबले काफी अलग होता है और इस पर सफर करना काफी आरामदायक भी होता है। मौजूदा वक्त में देश में सबसे लंबा ऑपरेशनल पूर्वांचल एक्सप्रेस वे है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे है, इसकी कुल लंबाई 302 किमी है। एक्सप्रेस वे पर नेशनल हाईवे के मुकाबले अधिक स्पीड में गाड़ियां चलती हैं। वही अगर हम हाईवे की बात करें तो इसका निर्माण दो छोटे शहरों और बड़े गांवों को जोड़ने के लिए किया जाता है। हाईवे ज्यादातर 2 लेन या फिर 4 लेन वाली सड़क के होते है।

यह भी पढ़ें  Railways News: रेलवे ने NTES एप को किया Upgrade, अब घर बैठे मिलेगी दिव्यांगोंं ये डिटेल्स

अलग-अलग एक्सप्रेस वे पर वाहनों के चलने की स्पीड लिमिट अलग-अलग होती है, लेकिन अधिकतर एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम स्पीड लिमिट 120 KM प्रति घंटे की है, वही अगर हम हाईवे की अधिकतम स्पीड की बात करे तो यह 80 से 100 किमी प्रति घंटे की होती है। एक्सप्रेस वे पर टू व्हीलर और थ्री व्हीलर की एंट्री बैन होती है। उदाहरण के तौर पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर मोटर साइकिल ले जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now