हरियाणा में मानसून बदल चुका है। कई दिनों से बरिश हो रही है। एक बार फिर एनसीआर में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। महज आधे घंटे की बारिश से ही धारूहेड़ा व रेवाड़ी की सडके तालाब बन गई।Weather Alert
सुबह से ही काले बादलों ने मौसम का रुख बदल दिया और थोड़ी देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। वैसे बारिश कल रात से ही हो रही है। बाजारों, कॉलोनियों और निचले इलाकों में तो हालात और भी खराब रहेWeather Alert
जानिए कहां कितनी हुई बारिश्: सोमवार रात व मंगलवार को धारूहेड़ा में 43.5 मिमी और रेवाड़ी में 43 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तेज बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी। सबसे अहम बात यह है बदहाल निकासी व्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। कुछ ही घंटों की बरसात ने रेवाड़ी व धारूहेड़ा को जलमग्न कर दिया।Weather Alert
सडके बनी तालाब: जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिससे थोड़ी-सी बारिश में भी सड़कें तालाब बन जाती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।Weather Alert

















