Indian Train: रेवाड़ी दिल्ली रेलवे मार्ग पर कई ट्रेने रद्द, यहां देखे लिस्ट

On: August 31, 2025 8:22 PM
Follow Us:

पटौदी। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर खलीलपुर स्टेशन के पास पुल संख्या 98ए पर तकनीकी कार्य के चलते 2 से 4 सितंबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने इसके संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की है।Indian Train

दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर खलीलपुर स्टेशन के पास तकनीकी कार्य के चलते 2 से 4 सितंबर तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो कुछ के मार्ग में बदलाव किया है

2 सितंबर को जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस (22481), जयपुर-दिल्ली कैंट एक्सप्रेस (19701), बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (12458), जोधपुर-दिल्ली एक्सप्रेस (22996) और दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर (74001) रद्द रहेंगी।Indian Train

3 सितंबर को दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस (22482), दिल्ली कैंट-जयपुर एक्सप्रेस (19702), दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस (22421), दिल्ली-जोधपुर एक्सप्रेस (22995), दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर (54413), रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर (54414), रेवाड़ी-दिल्ली (74004) और दिल्ली-हिसार एक्सप्रेस (54309) का संचालन रद्द रहेगा। वहीं, 4 सितंबर को हिसार-दिल्ली एक्सप्रेस (54310) नहीं चलेगी।

इधर, जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है उनमें 2 सितंबर को योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी (19610), जम्मूतवी-अजमेर (12414) और काठगोदाम-जैसलमेर (15014) को दिल्ली-मथुरा-जयपुर होकर चलाया जाएगा। जोधपुर-कामाख्या (15623) सादुलपुर-हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-दिल्ली के रास्ते संचालित होगी।

वहीं, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश (19031) को जयपुर-मथुरा-हज़रत निज़ामुद्दीन मार्ग से और श्री गंगानगर-तिलक ब्रिज (14727) को हिसार-रोहतक-दयाबस्ती मार्ग से चलाया जाएगा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now