धारूहेड़ा: भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत चल रहे एनसीसी संगठन की 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी से “एक भारत,श्रेष्ठ भारत” कैंप के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा की एनसीसी कैडेट फुलवा(कक्षा दसवीं)का राष्ट्रीय कैंप के लिए चयन हुआ है। Haryana News
एनसीसी कार्यवाहक अधिकारी डॉ. सज्जन कौशिक व्याख्याता(शारीरिक शिक्षा) ने बताया कि 8 हरियाणा बटालियन रेवाड़ी में कुछ समय पहले राष्ट्रीय कैंप के लिए परीक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमें फुलवा को राष्ट्रीय कैंप के लिए चयनित किया गया था। Haryana News
इस राष्ट्रीय कैंप का आयोजन 19 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 मलोट (पंजाब) में होगा। एनसीसी कैडेट फुलवा को स्कूल प्रिसिपल डॉ. सुवीरा यादव व समस्त स्टाफ ने बधाई व शुभकामनाएं दी । उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिविर में शामिल होने का मौका हर विद्यार्थी को मिलना संभव नहीं हो पाता। उन्हें गर्व है कि आकेड़ा कि कैडेट का चयन इसके लिए हुआ है।

















