Lado Laxmi Yojana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी योजना की घोषणा की है। 25 सितंबर से प्रदेश में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ लागू की जाएगी, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह घोषणा गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना की शुरुआत दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर की जाएगी।Lado Laxmi Yojana
Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में लाड़ो लक्ष्मी योजना की शुरूआत कब से हो रही है? योडना के तहत राज्य की महिला लाभार्थियों को मंथली कितने पैसे मिलेंगे. योजना का कौन उठा सकेंगा लाभ और कब से शुरू हो रही है रजिस्ट्रेशन, यहां पूरी डिटेल देखें.Lado Laxmi Yojana
जानिए आय कितनी होनी चाहिए: इस योजना का लाभ 23 वर्ष और उससे अधिक आयु की विवाहित और अविवाहित दोनों तरह की महिलाओं को मिलेगा। पहले चरण में उन परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है।
सरकार के मुताबिक शुरुआती चरण में करीब 19 से 20 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। सीएम सैनी ने कहा कि ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ बीजेपी का चुनावी वादा था और अब इसे धरातल पर उतारने का समय आ गया है।Lado Laxmi Yojana
मोबाइल ऐप लॉन्च होगा: मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना को लेकर अगले छह-सात दिनों में एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिसकी मदद से महिलाएं घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगी। पात्रता की जांच पूरी तरह पारदर्शी होगी और राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
इसके अलावा जिन महिलाओं को पहले से अन्य सरकारी पेंशन मिल रही है और वह 54 दुर्लभ बीमारियों की सूची में शामिल हैं, उन्हें पेंशन के साथ अतिरिक्त 2,100 रुपये का लाभ भी मिलेगा। सरकार का मानना है कि इस योजना से प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा तंत्र और मजबूत होगा।

















