Rewari News वर्ल्ड विजन संस्था की ओर से आकेड़ा स्कूल में पर्यावरण जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान “पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्कूल में 50 पौधे और 6 ट्री गार्ड वितरित किए गए।Rewari News
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सोनू एंथोनी ने छात्रों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास एक पेड़ अवश्य लगाएँ और इस अभियान का हिस्सा बनें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण ही नहीं बल्कि प्रकृति और जीवन के प्रति जिम्मेदारी निभाने का भी प्रतीक है।Rewari News
स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सुविरा यादव ने बच्चों को पर्यावरण के महत्व पर प्रेरित किया और उन्हें पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।Rewari News
















