Rewari Crime: धारूहेड़ा से पाइप चोरी करने वाला एक साल बाद गुरूग्राम में दबोचा

On: August 27, 2025 5:57 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा से पाइप चोरी करने वाला एक साल बाद गुरूग्राम में दबोचा

Rewari Crime:  थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस खेतो से एल्युमीनियम के पाइप चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बरेली के गांव फिरोजपुर निवासी ताहिर अली के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।Rewari Crime

गत वर्ष 30 अक्टूबर को जिला गुरुग्राम के गांव मऊ निवासी राजेन्द्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की उसने गांव मालपुरा निवासी मलखान की जमीन बाटे पे ले रखी है। 30 अक्टूबर 2024 की रात्रि के समय उसके बटाई पे लिए हुए खेत में से 50 एल्युमीनियम के पाइप व उसके पड़ोसी कृष्ण कुमार के खेत से 31 एल्युमीनियम के पाइप चोरी हो गए है।Rewari Crime

जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला बरेली के गांव फिरोजपुर निवासी इरफान व आकाश राजपुत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

लिया रिमांड पर: बता दें जो इस मामले में पुलिस ने संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला बरेली के गांव फिरोजपुर निवासी ताहिर अली को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now