Breaking news: जम्मू में तवी नदी पर चौथा पुल ढहा, मचा तांडव

On: August 27, 2025 7:22 AM
Follow Us:
जम्मू में तवी नदी पर चौथा पुल ढहा, मचा तांडव

Breaking news: जम्मू में हुई बारिश से तबाही मची हुई हैं। इतना ही नहीं तवी नदी पर बना पुल ढह गया है।

जम्मू में तवी नदी पर चौथा पुल ढहने का भयावह वीडियो सामने आया है. देखते ही देखते पुल ढह गया और गाड़‍ियां अटक गईं। लोग चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं।

भारी और लगातार बारिश के कारण तवी नदी में उफान के बाद मंगलवार को जम्मू क्षेत्र में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई, जिससे चौथे तवी पुल के पास सड़क बह गई और पूरे क्षेत्र में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

सोशल मीडिया में इस बाबत एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वाहनों को धंसते हुए देखा जा सकता है।

! बाहर निकलो, बाहर आ जाओ.’ जम्मू तवी पुल टूटने के बाद पुलिस प्रशासन लगातार अनाउंसमेंट कर रहा है कि लोग ट्रैवल न करें।

उनको उस बाकी तवी के पुल से जाने के लिए भी रोक जा रहा हैं. तवी के नजदीक रहने वाले लोगों को भी अनाउंसमेंट मेंट कर बताया है रहा हैं कि वह सुरक्षित जगहों पर निकल जाएं।

जम्मू के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा ने जनता से नदियों और नालों के पास जाने से बचने की अपील की है क्योंकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now