Rewari News: बीएमजी मॉल के पीछे सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने पकड़ा

On: August 26, 2025 5:50 PM
Follow Us:
जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही,

Rewari News:  चौकी जगन गेट पुलिस ने बीएमजी मॉल के पीछे मोहल्ला खासापूरा में सरेआम सट्टा खिलाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद की हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला बंजारवाड़ा रेवाड़ी निवासी शंकर उर्फ शम्भु के रूप में हुई है। पुलिस को 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि वह बीएमजी मॉल के पीछे खुलेआम सट्टा खेलवा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की और बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।Rewari News

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सट्टे की पर्ची और 1830 रुपये नकद मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानकारी जुटा रही है कि वह इस अवैध कार्य में कब से सक्रिय था और उसके संपर्क में और कौन लोग शामिल हैं।Rewari News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now