Rewari News: गांव राजपुरा आलमगीरपुर निवासी अशोक कुमार की पुत्री नितिन कुमारी का चयन भारतीय सेना की एसएसबी तकनीकी शाखा में हुआ है। नितिन कुमारी अब सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी सेवाएं देंगी। परिवार के अनुसार नितिन कुमारी बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सेना में शामिल होने का सपना भी संजोए रखा। उन्होंने इसी साल कुरुक्षेत्र एनआइटी से बीटेक की.Rewari News

कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार किया और अब वह भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश सेवा करेंगी। लोगों का कहना है कि नितिन कुमारी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।Rewari News
उनकी नियुक्ति पर मेरी बेटी मेरी अभिमान के अध्यक्ष राकेश राव, एडवोकेट अनिल यादव, सरिता यादव, सुरेंद्र, चिराग यादव, शर्मीला, कुलदीप, अरुण, पूर्व सरपंच रमेश कुमार ने बधाई दी है।Rewari News

















