Dharuhera News नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण करने और पोलिथीन रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। टीम ने बास रोड, सोहना रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटाया और सामान जब्त किया। इस दौरान कई दुकानदारों के चालान भी काटे गए।Dharuhera News

स्थानीय निवासियों की शिकायतों के बाद नपा ने दुकानदारों को पहले चेतावनी दी थी, लेकिन नियमों की अनदेखी करने पर अब सख्ती बरती गई। कार्रवाई के दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर विनय कौशिक, दरोगा शंकर, राजबीर, अनिल, तेजसिंह, प्रवीण कुमार, विकास और हरीकिशन मौजूद रहे। जांच में 5 दुकानदारों के अतिक्रमण को लेकर चालान काटे गए, वहीं 15 दुकानदारों से पोलिथीन जब्त कर जुर्माना लगाया गया।Dharuhera News

नपा सचिव मोहित ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपने व्यापार को दुकान की सीमा तक ही सीमित रखें, अन्यथा उनके खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
















