Haryana Weather: हरियाणा में झमाझम बरसेंगे बादल, विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: August 24, 2025 8:51 AM
Follow Us:

Haryana Weather :  हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।

 

मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। जिनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट है।Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 26 अगस्त तक तेज बारिश की संभावना है। 27 अगस्त से बारिश कम होगी। हरियाणा में अब तक सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 23 अगस्त तक औसतन 317.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 348.7 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। राज्य में आज से 26 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। परंतु 27 से 29 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश का संभावना है।Haryana Weather

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now