41 गांवों आते है इसमें: बता दे इस निगम कार्यालय के अधीन 41 गांव आते है। लेकिन स्टाफ को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र का कुछ हिस्सा होने के चलते कम स्टाफ के चलते बडी परेशानी उठानी पडती है। इस निकम के अधीन करीब 15890 कनेक्शन है ऐसे में काम स्टाफ के चलते लोगों की शिकायतों का निपटारा समय पर नहीं हो पता है
ग्राहकों की शिकायतों के निस्तारण, फील्ड में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत, केबल रिपेयरिंग, मीटर रीडिंग, बिल वितरण और अन्य तकनीकी कार्यों के लिए सीमित कर्मचारियों को ही तैनात किया गया है। ऐसे में एक ही कर्मचारी को कई जिम्मेदारियों को निभाना पड़ रहा है।Power House Jonawas
खाली पदों पर एक नजर
पद स्वीकृत खाली
एई 1 0
जेई 6 1
एएफएफ 6 1
एलएम 20 12
एएलएम 34 14
एसएसए 1 1
क्लर्क 10 03
कुल 78 32
स्थानीय उपभोक्ता लगातार बिजली कटौती, ओवरलोडिंग और फाल्ट जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण शिकायतों के समाधान में देरी हो रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग और दबाव दोनों बढ़ जाते हैं, ऐसे में अधूरे स्टाफ के साथ आपूर्ति बनाए रखना विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
आदेश हुए हवाई: पिछले माह धारूहेड़ा की ओर से एमडी को खाली पदो की शिकायत होने पर एसई ने इस समस्या के समाधान के लिए रेवाड़ी से 5 स्टाफ जोनावास भेजने के आदेश जारी किए था। इतना ही कार्यालय की ओर से इसको लेकर लिखित आदेश् जारी होने के बावजूद किसी भी स्टाफ ने यहां पर ज्वाईन नहीं किया है।
32 पद रिक्त है। इस खाली पदो को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को खाली अवगत करवाया जा चुका है। फिलहाल तो कर्मचारी उपलब्ध है उन्हीं से काम चलाया जा रहा है। 5 कर्मचारी यहां पर आने थे लेकिन उन्होंने भी ज्वाईन नहीं किया है।
आशिश् मित्तल, एसडीओ, विद्युत निमग जोनावास

















