मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी: एग्री स्टैक से किसानों की भूमि का पूरा डाटा एक क्लिक पर उपलब्ध होगा : DC अभिषेक मीणा

On: August 20, 2025 4:29 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए एग्री स्टैक के माध्यम से उनकी भूमि से जुड़ा पूरा डाटा अब एक क्लिक पर देखा जा सकेगा। इसके लिए किसानों की रजिस्ट्री करना आवश्यक है। डीसी ने बताया कि इस कार्य के लिए मास्टर ट्रेनर द्वारा पटवारियों और सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में डीसी ने मॉर्डर्न राजस्व रिकॉर्ड रूम, लंबित इंतकाल और मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक से पहले गृह विभाग हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने प्रदेशभर के उपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें  Haryana Crime: हथियार के बल पर NH 48 पर धारूहेड़ा में लूटा टैंपो, जानिए सच्चाई ?

डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एग्री स्टैक प्रोजेक्ट को जिले के सभी गांवों में 15 सितंबर तक लागू किया जाए। उन्होंने लंबित इंतकाल को विशेष अभियान चलाकर पूरा करने और अपडेशन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इसके साथ ही नक्शा पास करने से संबंधित कार्य केवल अधिकृत व योग्य व्यक्तियों द्वारा ही किए जाने के निर्देश दिए।

डीसी ने स्पष्ट किया कि अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा ऐसे कार्य किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मॉर्डर्न राजस्व रिकॉर्ड रूम, इंतकाल अपडेट, ततीमा अपडेशन और मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now