मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana Crime: मनोज हत्याकांड में एक और आरोपी दबोचा, जानिए अभी कितने आरोपी है फरार

On: August 19, 2025 5:17 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मनोज हत्याकांड में हत्या में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana Crime: सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मनोज हत्याकांड में हत्या में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव लुला अहीर निवासी राकेश के रूप में हुई है। धारूहेड़ा पुलिस इससे पहले इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दे 29 जुलाई को पुलिस को गांव मालपुरा से मऊ रोड पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीन ऑफ क्राइम टीम को जांच के लिए बुलाया। मृतक की पहचान दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी 33 वर्षीय मनोज पुत्र श्याम सुंदर के रूप में हुई थी।Haryana Crime

यह भी पढ़ें  Dharuhera की एक्यूआई हुआ जान लेवा, प्रदूषित शहरों की सूची में हुआ शामिल

परिजनों ने बताया था कि 27 जुलाई को मनोज अपने दोस्त साहुन खान के साथ ननिहाल गांव पाटखोरी से कुछ परिचितों से मिलने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसका शव बरामद हुआ।मनोज के भाई भरत ने कुछ लोगों पर हत्या का संदेह जताया था, जिस पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने पहले ही गांव जौनियावास निवासी विवेक उर्फ विक्की, गुरुग्राम जिले के तेलपुरी निवासी हेमेंद्र उर्फ हेमु और जौनियावास निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी विवेक ने खुलासा किया था कि घटना वाले दिन शराब के नशे में दीपक और मनोज के बीच कहासुनी हो गई थी।Haryana Crime

यह भी पढ़ें  Haryana News: गुरुग्राम में 3 दिन चलेगा अर्बन मोबिलिटी इंडिया एक्सपो, स्मार्ट शहर के खुलेंगे नए आयाम

इसके बाद दीपक ने विवेक और अन्य साथियों को बुलाया और सभी ने मिलकर मनोज के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अब मामले में संलिप्त राकेश तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके। अभी दो आरोपी ओर फरार हैHaryana Crime

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now