मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: BJP ने देश में विकास आधारित राजनीति की नींव रखी : डा. सतीश पूनिया

On: August 18, 2025 8:45 PM
Follow Us:
BJP NEWS
Haryana News:  भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष वंदना पोपली की अध्यक्षता में हुई। पांच सत्रों में हुई इस जिला कार्यकारिणी की बैठक में सेवा पखवाड़ा एवं पंच परिवर्तन, संगठनात्मक विस्तार एवं बूथ पर होने वाले कार्यक्रम, प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं और भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर वक्ताओं ने अपना उद्बोधन रखा। कार्यकारिणी में जिला महामंत्री कुलदीप चौहान  ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा और मंच संचालन हिमांशु पालीवाल ने किया Haryana News
 जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कार्यकारिणी में जिला की रिपोर्ट पेश की। इससे पहले हरियाणा बार्डर पर डा. पूनिया का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। डा. सतीश पूनिया ने भाजपा कार्यालय में नगाड़ा बजाकर जिला कार्यकारणी की बैठक की शुरूआत की
मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने देश में विकास आधारित राजनीति की नींव रखी।Haryana News
REWARI
प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिस काबिलियत से सरकार चला रहे हैं वो अदभुत है। गरीबों के सर पर पक्की छत है। राशन की कोई चिता नहीं है यही भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर डा. सतीश पूनिया ने विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ संगठन की नव मजबूती का संकल्प भी कार्यकर्ताओं को दिलाया।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ था।  भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा ने अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज करते हुए भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए हैं।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार भारत को सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी राष्ट्र के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है एवं देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृतसंकल्प है।Haryana News
लक्ष्मण यादव ने कार्यकारिणी में बोलते हुए कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में पहली बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी, जो आज ‘सबका साथ, सबका विकास’ की उद्घोषणा के साथ गौरव सम्पन्न भारत का पुनर्निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के विस्तार और अपने-अपने बूथों को मजबूत करने का कार्य करें।Haryana News
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है और कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार केंद्र व प्रदेश में सरकार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार के कार्य व योजनाओं को जन जन तक पहुचाने का काम करें।Haryana News
डा कृष्ण कुमार और और सतीश खोला ने भी कार्यकारिणी को संबोधित किया। डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाकर लाभान्वित कर रही है। वहीं अनिल यादव  ने कहा कि मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के तहत हर वर्ग को लाभान्वित किया है।Haryana News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now