Candle March : भिवानी जिले की ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका बहन मनीषा की जघन्य हत्या को लेकर पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते सोमवार रात को धारूहेड़ा में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से केंडल मार्च और आक्रोश रैली का आयोजन किया गया।Candle March
रैली में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जनसमूह ने हाथों में मोमबत्तियां और तख्तियां लेकर न्याय की मांग करते हुए प्रशासन व सरकार से अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।Candle March
ऐसी घटनाएं बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। हस मौके पर अजय जांगडा, सुभाष सैनी, रामनिवास, अशोक कोसलिया, गोविंद, जयप्रकाश, पूजा, रानी, लालाराम आदि मौजूद रहे।Candle March

















