पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला रेवाड़ी में पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त 2025 को पूरी गरिमा और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस बार जिला एवं उप मंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी रेवाड़ी, बावल व कोसली में मनाया गया।Independence Day
जहां जिला स्तर पर नई अनाज मंडी रेवाड़ी मे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया एवं डीएसपी सिटी रेवाड़ी श्री जोगेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में भव्य परेड की सलामी ली गईं। इस अवसर पर नाजनीन भसीन, आईपीएस, आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा, एडीसी राहुल मोदी, डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह व डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। Independence Day
वहीं उप मंडल स्तर पर बावल में विधायक डॉ कृष्ण कुमार तथा कोसली में एसडीएम विजय कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिला स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पुलिस की पुरुष एवं महिला, दुर्गा शक्ति रेवाड़ी सहित होम गार्डस, एनसीसी सैनिक स्कूल, एनसीसी गर्ल्स सीनियर,एनसीसी गर्ल्स जूनियर, एनसीसी ब्वायज सीनियर, एनसीसी (मिक्स), स्काउटस जेएनवी नैचाना, गर्ल्स गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी (पीएमश्री, रेवाड़ी) की कुल 12 टुकड़ियों ने भाग लिया। मार्च पास्ट की टुकड़ियों के परेड उपरांत पुरस्कार वितरण में जिला पुलिस की महिला पुलिस की टुकड़ी को भव्य परेड में प्रथम स्थान, एनसीसी सैनिक स्कूल को द्वितीय व स्काउट जेएनवी नैचाना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।Independence Day
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य एवं अपराध पर अंकुश तथा अपराधियों पर नकेल डालने वाले पुलिस कर्मचारीयों को जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
नई अनाज मंडी रेवाड़ी मे आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि माननीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर पीएसआई संगीता, पीएसआई नितिश कुमार, पीएसआई कर्ण सिंह, एएसआई अमित कुमार, एचसी दिनेश कुमार, सिपाही रजनेश रत्न, सिपाही दिनेश कुमार, सिपाही मनोज कुमार, सिपाही पवन कुमार, सिपाही नरबीर व एसपीओ सुरेश कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।Independence Day
इस अवसर पर आईजीपी नाजनीन भसीन, आईपीएस व एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने सम्मानित हुए सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।Independence Day
















