Murder in Haryana: हरियाणा के बहादुरगढ़ के सराय गांव एक बडी वारदात सामने आई है। शादी के महज पांच माह के बाद ही घरेलू कलेश के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने बताया पति ने पत्नी क गला दबाकर हत्या की हैं मृतका की पहचान अनुपम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की निवासी थी।
पुलिस ने बताया कि शादी के बाद से ही अनुपम और उसके पति अनुभव के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। बताया जा रहा है अनुपम अपने पति पर शक करती थी, जिससे उनके संबंधों के चलते आए दिन घर मे झगडा बना रहता था। यही कारण है दोनो के बीच तनाव बढ़ता चला गयांMurder in Haryana
सबसे अहम बात यह है शादी के महज पांच माह बीतने पर घरेलू कलेश के चलते दोनों अपने परिवार से अलग रह रहे थे। रात को पति ने पत्नी को मौत के घात उतार दिया। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना रात के समय मिली।Murder in Haryana
आरोपी पति काबू: इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला मर चुकी थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।Murder in Haryana
घटना की गंभीरता को देखते हुए, शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भेजा गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।Murder in Haryana

















