Haryana News: नंबरदार एसोसिएशन Rewari की बैठक सोमवार को बाल भवन में जिलाध्यक्ष उदयराज राव नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई पुरानी मांगो को लेकर मंथन किया। इस मौके पर नंबरदारों के बकाये मानदेय का भुगतान करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोंपा।
बैठक के बाद जिला संयोजक सतीश नंबरदार औलांत नंबरदार की अगुवाई में नंबरदार जिला सचिवालय पहुंचे तथा मानदेय की मांग को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एक ज्ञापन उपमंडल अधिकारी को सौंपा।
जिला उपप्रधान अर्जुन सिंह नंबरदार ने उपमंडल अधिकारी को बताया कि नंबरदारों का पिछले तीन महीनों का मानदेय बकाया है, जिसका शीघ्र भुगतान किया जाना आवश्यक है।
धर्मवीर नंबरदार ने बताया कि जिला उपायुक्त पहले ही सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि नंबरदारों का मानदेय हर माह समय पर दिया जाए लेकिन उसका पालन अब तक नहीं हुआ है।Haryana News
इस पर उपमंडल अधिकारी सुरेश दलाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी नंबरदारों का बकाया मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद: बता दे कि इस मौक पर जोगेन्दर राव , जसवंत सिंह नंबरदार र, सुंदरलाल नंबरदार , विकास यादव नंबरदार आदि मौजूद रहे।Haryana News

















