Weather Alert: उत्तर भारत में इस बार मानसून पूरे जोर पर है। शनिवार को दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश होती रही, जिससे कई सड़कों पर पानी भर गया और जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग गया। Weather Alert
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।Weather Alert
लगातार हो रही वर्षा के कारण शनिवार को दिल्ली में एक बार फिर रिकोर्ड बन गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 2011 के बाद यह अगस्त का सबसे ठंडा दिन है। इससे पहले 2012 में तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था।
तेज बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों की नदियां उफान पर हैं, जिसका असर उत्तर प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। फतेहपुर में कजरी विसर्जन के दौरान पांच लोग डूब गए, जिनमें एक का शव बरामद हुआ है, जबकि चार की तलाश जारी है।Weather Alert
चंदौली में कच्चा मकान गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई, वहीं मऊ में सरयू नदी में डूबने से एक व्यक्ति की जान चली गई। गंगा, सरयू और अन्य कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे सैकड़ों गांव बाढ़ और जलभराव की चपेट में आ गए हैं।Weather Alert

















