M2K: धारूहेड़ा के सेक्टर-5 स्थित M2K शिव मंदिर में मंगलवार शिव मंदिर के 6वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में शास्त्री जितेंद्र शर्मा की अगुवाई में हवन यज्ञ और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में विशेष रूप से सोसाइटी के वरिष्ठजन और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।M2K
इस मौके पर सुरेश सैनी, राजेंद्र प्रधान, पवन शर्मा, किरोड़ीमल, आत्मा सिंह, रविंद्र शर्मा, सोमदत्त शर्मा, महावीर श्योराण, विजय पंवार, सुनील यादव, अनिल, सुशील, सुरेंद्र सैनी, अजय शर्मा, सुरेंद्र , सूरज शर्मा, जितेंद्र , सत्यवान, कैलाश रोहिल्ला, राजेश और विकास सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

















