मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News Haryana: हार को जीत में बदलने की कवायद -अब हार को जीत में बदलने का “गुरु मंत्र” देंगे जनप्रतिनिधि

On: August 4, 2025 5:02 PM
Follow Us:

Political News Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए करीब 10 माह बीत चुके हैं लेकिन भाजपा अभी से वर्ष 2029 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से जुट गई है। इसलिए भाजपा को अन्य पार्टियों से भिन्न पार्टी कहा जाता है। पार्टी ने विधानसभा में हारी हुई 42 सीटों पर अभी से फोकस कर दिया है।

 

इन हारी हुई 42 सीटों पर पार्टी ने जनप्रतिनिधियों को प्रभारी बनाया है। जीते हुए जनप्रतिनिधि अब हारी हुई सीट पर जाकर कार्यकर्ताओं को जीत का “गुरु मंत्र” देंगे।Political News Haryana

यह भी पढ़ें  Rewari News: सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया सर्चिंंग अभियान

जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि चुनाव में विजय श्री कैसे प्राप्त की जा सकती है। पार्टी का भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी तथा ईनेलों की प्रभाव वाली सीटों पर विशेष फोकस है। पार्टी ने इनके प्रभाव वाली सीटों पर अपने उन जनप्रतिनिधियों को प्रभारी बनाया है तो कई बार जीत का स्वाद चक चुके हैं। बड़े चेहरों को इन सीटों का प्रभारी बनाया गया है।Political News Haryana

हालांकि पार्टी ने अनिल विज को किसी भी सीट का प्रभारी नियुक्त नहीं किया जिस पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पार्टी चाहती है कि इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी तथा ईनेलो की प्रभाव वाली सीटों को किसी भी कीमत पर जीत जाए। पार्टी ने सिर्फ जीते हुई ही जनप्रतिनिधियों को हारी हुई सीटों का प्रभारी बनाया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: धारूहेड़ा में लिव इन रिलेशनशीप में रह रही पार्टर की हत्या कर युवक ने की खुदखुशी

हारे हुए किसी भी बड़े नेता को हारी हुई 42 सीटों का प्रभारी नहीं बनाया गया है। एक तरफ जहां कांग्रेस अभी तक अपना संगठन तक नहीं खड़ा कर पाई है वहीं भाजपा अभी से वर्ष 2029 के चुनाव पर फोकस कर रही है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now