Plantation : भाजपा के मंडल महामंत्री एवं एक नई उम्मीद ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर देवराज ने अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए गांव गढी अलावलुपर में त्रिवेणी (पीपल, नीम, बरगद) पौधारोपण कर एक अनुकरणीय पहल की।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन जैसे खास अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा में योगदान देना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरियाली मिल सके।
दामोदर देवराज लोगों से अपील की कि वे भी ऐसे अवसरों को केवल समारोह तक सीमित न रखें, बल्कि प्रकृति के साथ जुड़ने का माध्यम बनाएं। इस मौके पर महेंद्र सिंह, दया देवी, पुष्पा देवी, शकुंतला देवी, सम्राट, चंपाल और देबू सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
















