रेवाड़ी जिले के 10 गांवों से गुजरने वाली सड़क बनेगी फोरलेन, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

On: August 2, 2025 8:13 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिलेवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। रेवाड़ी जिले के 10 गांवों से होकर गुजरने वाली प्रमुख सड़क को अब फोरलेन बनाया जाएगा। इस फैसले से न केवल इन गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि क्षेत्र में यातायात दबाव कम होने के साथ-साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नया बल मिलेगा।

बता दें कि रेवाड़ी-रोहतक हाईवे (एनएच-71) से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रजापति चौक पर नया बस स्टैंड प्रस्तावित है। इस हिसाब से भी इस सिंगल रोड के फोरलेन बनने के बाद एनएच-71 से भविष्य में बस स्टैंड की तरफ आने वाले ट्रैफिक के दबाव को फोरलेन के जरिये ही कंट्रोल किया जा सकता है।

इनको मिलेगा सीधा लाभ होगा: बता दे हाल में प्रस्तावित फोरलेन रोड बन जाने से जैन सभा, शिव नगर पार्ट वन, टू और थ्री के अलावा गांव तुर्कियावास, रामगढ़, भगवानपुर, बुढ़ाना, बुढ़ानी, मीरपुर, मालाहेड़ा, आलमगीरपुर और खटावली सहित अन्य गांवों को लाभ होगा।

इसके अलावा इसके फोरलेन बनने पर गांव मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए भी सफर सुगम हो जाएगा। इसके चलते न केवल इन गांवों की कनेक्टिविटी मजबूज होगी, बल्कि क्षेत्र में यातायात दबाव कम होने के साथ-साथ औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी नया बल मिलेगा।

 

IGU तक ही बनवाया जाएगा फोरलेन रोड

प्रतापति चौक से मीरपुर यूनिवर्सिटी तक की सिंगल रोड को फोरलेन बनवाने के लिए मैंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के सामने मांग रखी थी। हालांकि रैली के मंच से सीएम इसकी घोषणा नहीं कर सके, लेकिन मुख्यमंत्री ने फोरलेन रोड बनवाने की बात कही है। इससे बड़ी आबादी ही नहीं बस स्टैंड तक आने वाले वाहन चालकों का सफर भी आसान हो जाएगा। – लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक, रेवाड़ी

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now