मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Ambala Airport: अंबाला एयरपोर्ट से जल्द शुरु होगी उड़ान, रक्षा मंत्री कर सकते हैं शुभारंभ

On: August 2, 2025 3:04 PM
Follow Us:
Ambala Airport: Flights will soon fly from Ambala Airport, Minister Anil Vij visited

Ambala Airport: हरियाणा के ऊर्ज आवं परिवहन मंत्री अनिल विज शनिवार को अंबाला के घरेलू एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेकर फिनिशिंग कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

गौरतलब है कि अनिल विज ने एक दिन पहले ही इसका ऐलान किया था कि अंबाला एयरपोर्ट का शुभारंभ 15 अगस्त के आसपास कराया जाएगा। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उद्घाटन के लिए अनुरोधि किया गया है और उनसे तारीख तय करने को लेकर पत्राचार शुरु हो चुका है।

यह भी पढ़ें  Firing in Haryana: गुरुग्राम में थार सवार पड़ोसी ने कारोबारी पर दनादन की फायरिंग

व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे विज

वहीं, मंत्री अनिल विज व्यवस्थाओं को देखने एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टर्मिनल के बाहर बने पार्किंग, पार्क गार्डन को देखा। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही बढ़ रही घास को काटवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी कमियों को जल्द पूरा कर लें।

10 दिन का टाइम है

विज ने अधिकारियों को कहा है कि आपके पास सिर्फ 10 दिनों का समय है। 10 दिनों में अपनी सभी व्यवस्थाओं में सुधार कर लीजिए। उसके बाद 15 अगस्त के आसपास इसकी शुरुआत की जाएगी।

यह भी पढ़ें  Haryana में 41 हज़ार पदों पर चुनाव से पहले होगी भर्ती, CM Manohar lal ने संवाद में किया ऐलान

विज ने एयरपोर्ट के अंदर तक निरीक्षण किया इस दौरान वे सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दिए। विज ने अधिकारियों से बचे हुए कार्यों को खत्म करने के निर्देश दिए हैं।

एयरपोर्ट पर सभी तैयारी पूरी

मंत्री विज ने बताया कि अंबाला छावनी में एयरपोर्ट की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। यहां नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। अब एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी एक अहम स्टेशन है, जिसकी कनेक्टिविटी रेलवे, सड़क और आस-पास के राज्यों से बहुत मजबूत है। यहां से हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से सीधी पहुंच है।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now