Train News: रेलयात्री ध्यान दें! इस रूट पर इन ट्रेनों का होगा संचालन

On: July 31, 2025 6:12 PM
Follow Us:
train

Train News: रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाडी-रींगस- रेवाडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।Train News

 

1. गाडी संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01, 02, 04, 08, 09, 14, 15 व 16 अगस्त को (08 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.35 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02, 03, 05, 09, 10, 15, 16 व 17 अगस्त को (08 ट्रिप) रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।Train News

 

इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।

 

2. गाडी संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02, 03, 05, 09, 10, 15, 16 व 17 अगस्त को (08 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02, 03, 05, 09, 10, 15, 16 व 17 को (08 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनो पर ठहराव करेगी।

 

इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 11 डिब्बे होगे।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now