Haryana News: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ चंडीगढ़ में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। मासूम शर्मा पर पंजाब यूनिर्सिटी में शो के दौरान बैन हुए गानों को गाने का आरोप है।
मासूम शर्मा का यह शो यूनिवर्सिटी की एक छात्र की मौत से भी चर्चा में रहा था। इस दौरान सेकेंड ईयर के स्टूडेंट आदित्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का एक वीडियो भी सामने आया था।
गौरतलब है कि मासूम शर्मा हरियाणा में अपने बैन हुए गानों को लेकर लगातार चर्चा में है। सरकार द्वारा गन कल्चर और बदमाशी को बढ़ावा देने का हवाला देते हुए 10 से ज्यादा गानों को बैन कर दिया गया है।

















