Rewari News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी सरकारी नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। महिला क मौत के परिजन भड़क गए तथा अस्पताल में जमकर बवाल काटा। स्वजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है तथा मृहिला के शव का डॉक्टरों से बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। बढते विवाद को लेकर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दे धारूहेड़ा के गांव भटसाना की मोनिका को 27 जुलाई को रेवाड़ी के सरकारी (Govt. hospital Rewari) नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती करवाया गया था रात को ही उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिजन बेटे केा जन्म को लेकर बधाई देने में लेगे हुए थे कि कि सोमवार को मोनिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। Rewari News
पोस्टमार्टम की मांग: महिला की मौत होने पर परिजनों ने डाक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि पहले परिजन घर आए गए थे। लेकिन अंतिम संस्कार करने की बजाय शव को वापिस अस्पताल लेकर आ गए। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग की।Govt. hospital Rewari
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र यादव ने कहा कि अस्पताल में डिलीवरी से पहले व बाद में यदि महिला की मौत होती है तो उसकी विभागीय जांच की जाती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। Govt. hospital Rewari

















