मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HTET Exam: 30 और 31 जुलाई को होगी HTET परीक्षा, 25473 परीक्षार्थी होंगे शामिल

On: July 29, 2025 8:09 AM
Follow Us:
HTET Exam: HTET exam will be held on 30th and 31st July, 25473 candidates will appear

HTET Exam: हरियाणा के फरीदाबाद में 30 और 31 जुलाई को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से HTET 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए जिले में कुल 41 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 28 प्राइवेट स्कूल, 10 सरकारी स्कूल और 3 कॉलेज शामिल है।

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि HTET तीन स्तरों पर होगी जिसमें लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 की परीक्षा 30 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 31 जुलाई को दो शिफ्टों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली शिफ्ट में लेवल 2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट में लेवल 1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें  Election in Rewari: BMG RWA के चुनाव 8 को, जानिए कौन कौन लड रहे है चुनाव

लेवल 1 एग्जाम के लिए जिले में 23 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां 6944 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लेवल 2 परीक्षा के लिए सभी 41 केंद्रो पर 12349 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

वहीं लेवल 3 (पीजीटी) परीक्षा में 21 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6180 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि HTET का आयोजन 30 व 31 जुलाई को जिले के 41 केंद्रों पर किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now