Haryana News: हरियाणा में निजी अस्पताल संचालक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

On: July 27, 2025 10:12 PM
Follow Us:
Haryana News: The accused who killed the private hospital operator in Haryana has been arrested by the police

Haryana News: हरियाणा में निजी अस्पताल संचालक विकास के हत्या मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 24 जुलाई की रात डॉ. विकास की फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भा.पु.से ने बताया कि सफीदों में निजी अस्पताल संचालक विकास के हत्या के मामले में आरोपी प्रदीप उर्फ नन्हा वासी जयसिंहपुरा करनाल को नरवाना रेलवे पुल के निकट मुठभेड़ के बाद सीआईए -1 जींद स्टाफ ने काबू कर लिया है। जो पहले से ही आरोपी की तलास में लगी हुई थी गुप्त सूचना के आधार पर सूचना मिली थी कि सफीदों हत्या कांड का मुख्य आरोपी कहीं जाने की फिराक में हैं आरोपी ने पुलिस से घिरा देख कर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की।

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें प्रदीप घायल हो गया। जिसे नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया है।

गौरतलब है कि गत 24 जुलाई रात को सफीदों के निजी अस्पताल संचालक डा. विकास की फोच्र्यूनर सवार लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी थी। जबकि हमले में निजी अस्पताल संचालक डा. अनिल तथा उसका साढू यशपाल भी घायल हो गए थे। जो उपचाराधीन है। हालांकि पुलिस ने डा. अनिल उसके साढू यशपाल को नामजद कर आठ अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। जिला पुलिस की पांच टीमें लगातार विकास की हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही थी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now