मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Dial 112 Haryana: गूगल से रास्ता भटके परीक्षार्थियो को पहुंचाया सेंटर

On: July 27, 2025 4:44 PM
Follow Us:
हरियाणा में डायल 112 टीम आमजन के लिए सहयोगी बनी हुई है

Dial 112 Haryana : हरियाणा में डायल 112 टीम आमजन के लिए सहयोगी बनी हुई है। इसी क्रम में रविवार को सीईटी परीक्षा के दौरान आमजन की सुविधा के लिए जिला पुलिस की डायल 112 भी सक्रिय रूप से एक्टिव रही। डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने निरंतर हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के समाधान के निर्देश दिए हुए थे ताकि किसी भी परीक्षार्थी को परेशानी न हो।

 

रविवार को सीईटी परीक्षा के दौरान रेवाड़ी पुलिस की ईआरवी नम्बर 564 ने सेवा, सुरक्षा, सहयोग की भावना को सार्थक करते हुए नारनौल जिला से आई परीक्षाथी रेणु पुत्री रमेश कुमार निवासी गांव लावन की डायल 112 पर कॉल आने उपरांत मदद की।Dial 112 Haryana

परीक्षार्थी बावल में गलत लोकेशन पर पहुंचने तथा परीक्षा समय में लेट होने से परेशान हुई रेणू को पुलिस की ईआरवी नम्बर 564 ने समय पर उसके परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव बिठवाना पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया। रेणु ने मानवीय आधार पर किये गए सहयोग पर जिला प्रशासन का आभार जताया।

यह भी पढ़ें  Haryana: पटेल की जयंती पर यूनिटी के लिए दोडेगा रेवाड़ी सहित पूरा देश

 

हरियाणा में डायल 112 टीम आमजन के लिए सहयोगी बनी हुई है
हरियाणा में डायल 112 टीम आमजन के लिए सहयोगी बनी हुई है

वहीं नारनौल जिला के गांव गडानीया की परीक्षार्थी मनीषा जब अपनी सहेली के साथ निर्धारित परीक्षा केंद्र आईजीयू मीरपुर पर परीक्षा देने पहुंची तो उसकी सहेली ने उसे आईजीयू ड्राप कर दिया और वह स्वयं यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी में परीक्षा देने के लिए चली गई।

परीक्षा केंद्र आईजीयू मीरपुर में जब मनीषा प्रवेश करने लगी तो उसकी पहचान पत्र सहेली के पास होने के कारण वह परेशान हुई, ऐसे में उसने डायल 112 पर कॉल किया और ईआरवी नंबर 575 में यूरो इंटरनेशनल स्कूल पहुंचकर अपनी सहेली से अपना पहचान पत्र लेकर वापस ईआरवी वाहन से अपने केंद्र पहुंची। मनीषा ने पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता से दिए गए सहयोग पर पूरे प्रशासन का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें  Delhi AQI Today: दिल्ली फिर बनी गैस चेंबर! जानिए कौन से इलाके में सबसे जहरीली हवा

डायल बनी सुविधा: दो परीक्षार्थी उषा व नेहा को अपना एग्जाम सेंटर न मिलने के कारण परेशानी होने लगी तो उन्होंने प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर को डायल किया और तत्परता से उनके सहयोग के लिए पुलिस की ईआरवी उनके पास पहुंची ।

 

परीक्षार्थी रवीना

उषा को उसके परीक्षा केंद्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान लिसाना तथा नेहा को उसके परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया। पुलिस प्रशासन की सक्रियता व तत्परता से सभी परीक्षार्थियों ने इस पुनीत कार्य में निभाई गई जिम्मेवारी पर धन्यवाद व्यक्त किया।

ईवीआर बनी सहायक: परीक्षार्थी कुलदीप निवासी गांव सिलारपुर तोताहेडी जिला महेंद्रगढ़ को अपना एग्जाम सेंटर न मिलने के कारण परेशानी होने लगी तो उसने डायल 112 पर कॉल किया और उनके सहयोग के लिए पुलिस की ईआरवी नंबर 580 उनके पास पहुंची। ईआरवी नंबर 580 ने परीक्षार्थी कुलदीप को उसके परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढपुर में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया।

यह भी पढ़ें  Haryana News: PMDA को दी 100 करोड़ रुपए की स्वीकृति : CM Haryana Nayab Saini

पहुंचा सेंटर: परीक्षार्थी रवीना निवासी महेंद्रगढ़ को अपना एग्जाम सेंटर न मिलने के कारण परेशानी होने लगी तो उसने डायल 112 पर कॉल किया और उनके सहयोग के लिए पुलिस की ईआरवी नंबर 577 उनके पास पहुंची। ईआरवी नंबर 577 ने परीक्षार्थी रवीना को उसके परीक्षा केंद्र माता राजकौर कॉलेज सहारनवास में निर्धारित समयावधि में पहुंचाया। रेवाड़ी पुलिस प्रशासन की सक्रियता व तत्परता से सभी परीक्षार्थियों ने इस पुनीत कार्य में निभाई गई जिम्मेवारी पर धन्यवाद व्यक्त किया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now