मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Gurugram News: गुरुग्राम में धारा 163 लागू करने के आदेश जारी, जानें पूरा मामला

On: July 23, 2025 9:16 AM
Follow Us:

 

Gurugram News: गुरुग्राम में 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियं पूरी कर ली है। CET को सुचारू रुप से संपन्न करवाने के लिए सभी विभागों के सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। जबकि 2 दिन को लिए एग्जाम सेंटरों के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के आदेश जारी किए गए हैं।

जिले में सीईटी के लिए 145 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। 26 और 27 जुलाई को अलग-अलग शिफ्टों में एग्जाम होगा। जिसके लिए एक सत्र 36 हजार 372 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गुरुग्राम में रोहतक, रेवाड़ी और सोनीपत जिलों से परीक्षार्थी आएंगे।

यह भी पढ़ें  HBSE Update: जल्द खत्म होगा इंतजार! इस दिन घोषित होगा 12वीं और 10वीं का रिजल्ट

5 जगह से शटल सेवा मिलेगी
बाहरी जिलों से आने वाली बसों के लिए 5 जगहों प अस्थाई टर्मिनल बनाए गए हैं। यहां से परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर तक समय पर पहुंचाने के लिए रूट बनाकर शटल सुविधा का प्रबंध किया गया है। शटल बस सेवा के लिए लेजर वैली पार्किंग सेक्टर 29 , ताऊ देवीलाल स्टेडियम, राजीव चौक पार्किंग, मानेसर और गांव बुढ़ेड़ा स्थित एसजीटी यूनिवर्सिटी से दोनों दिन बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम सेंटर तक शटल बस सेवा चलेंगी।

यह भी पढ़ें  Dharuhera news: अतर सिंह पांचाल बने मनोनित पार्षद, आभार कार्यक्रम 31 अगस्त को

 

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now