Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने CET परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। यह बदलाव क्यों किए गए हैं अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। HSSC ने 11 जुलाई 2025 का एक नोटिस भी जारी किया है।
इस नोटिस के मुताबिक पिछली सीईटी पॉलिसी में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 31 दिसंबर 2024 को किए गए थे। अब जो नए बदलाव किए हैं उसमें सरकार ने 10 गुन का नियम हटा दिया है। यानि सीईटी परीक्षा के बाद निकली भर्तियों के बाद कितने अभ्यर्थियों को सीईटी फाइनल के लिए बुलाया जाएगा इसमें 10 गुना का नियम खत्म कर दिया है।


















