Haryana Weather Alert: हरियाणा में इस दिन होगी झमाझम बारिश, फिर एक्टिव होगा मानसून

On: July 19, 2025 3:49 PM
Follow Us:
Haryana Weather Alert: There will be heavy rain in Haryana on this day, monsoon will be active again

Haryana Weather Alert: हरियाणा में बारिश का दौर शुरु हो गया है। मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर होने की वजह से दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में बारिश की संभावना कम है। आद और कल 20 जुलाई को हरियाणा में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, लेकिन 21 जुलाई से फिर बारिश होगी।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा अभी भी उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बनी हुई है परंतु बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवाएं राज्य की तरफ कम आने की संभावना से 19 जुलाई से 21 जुलाई के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

इस दौरान अरब सागर से नमी वाली हवाएं लगातार आने की संभावना से दक्षिण पश्चिमी हरियाणा में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है परंतु उत्तरी क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हलकी बारिश की संभावना है परंतु 21 जुलाई रात्रि से मानसून फिर से एक्टिव हो जाने की संभावना है जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 22 जुलाई से फिर से बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now