SP Rewari ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की समिति के साथ की बैठक

On: July 18, 2025 5:20 PM
Follow Us:
एसपी रेवाड़ी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की समिति के साथ की बैठक

रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय लघु सचिवालय रेवाड़ी में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों की समिति के साथ बैठक कर उनसे समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में जिलेभर से आए सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए।SP Rewari

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों समाज का अहम हिस्सा हैं और उनके पास वर्षों का अनुभव व ज्ञान है, जिसका लाभ समाज को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवादों के समाधान, आपसी भाईचारा बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में उनकी भूमिका अहम होती है।SP Rewari

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने साइबर अपराध और नशे की प्रवृत्ति जैसी सामाजिक चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इनके विरुद्ध जागरूकता फैलाने में भी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों विभाग के लिए सहायक सिद्ध हो सकते हैं।

उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों से अपील की कि वे पुलिस का मार्गदर्शन करते हुए समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें। एसपी ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों से निरंतर संवाद बनाए रखने और पुलिस के साथ जुड़कर समाज के हित में कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह , सेवानिवृत्त एसपी देवेंद्र यादव, सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त डीएसपी श्री सुनील कुमार, सेवानिवृत्त निरीक्षक बिजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रभु दयाल सोनी, बीएसएनल से सेवानिवृत्त एक्शन जयपाल, वकील हरिओम शर्मा, सेवानिवृत्त बीईओ जवान सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सुमेर सिंह, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रामअवतार, सेवानिवृत्त अध्यापक रामकिशन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now