Haryana Earthquake: हरियाणा में आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर फिर से भूंकप से धरती कांपी। इसका केंद्र झज्जर जिले के गांव दुल्हेड़ा के पास रहा। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 दर्ज की गई। इससे पहले रोहतक में आधी रात 12 बजकर 46 मिनट पर भूकंप के झटके लगे।
इस भूकंप से जमीन के 10km नीचे गहराई में हलचल हुई। इसका केंद्र रोहतक का गांव भालौठ के नजदीक क्षेत्र रहा। पिछले 20 दिनों में 5 बार भूकंप आ चुका है।
भूकंप के लिहाज से प्रदेश के 12 जिले संवेदनशील है। इनमें रोहतक, पानीपत, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, अंबाला, सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं।

















