Haryana News: हरियाणा में मारूति ब्रेजा और ट्रक की टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत

On: July 16, 2025 6:23 PM
Follow Us:
Haryana News: Maruti Brezza and truck collide in Haryana, policeman dies

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के झलनिया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पुलिसकर्मी की जान चली गई। फतेहाबाद एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ में तैनात एएसआई रामकिशन की मारूति ब्रेजा कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

एक्सीडेंट दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब 40 वर्षीय रामकिशन भुना से फतेहाबाद लौट रहे थे। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों वाहन सड़क से नीचे उतर गए और ब्रेजा कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामकिशन को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल फतेहाबाद भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। रामकिशन मूल रूप से सिरसा जिले के गांव जमाल के रहने वाले थे। वह अपने पीछे 17 वर्षीय बेटा और 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now