Haryana News: गुरुग्राम वासियों के लिए गुड न्यूज, CM सैनी ने दी 13 विकास परियोजनाओं की सौगात

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
Haryana News: Good news for the people of Gurugram, CM Saini gave the gift of 13 development projects

 Haryana News: हरियाणा के सीएम सैनी ने नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम का दौरा किया। सीएम सैनी ने गुरुग्राम को 208 करोड़ रुपये से ज्यादा कि 13 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

सीएम सैनी ने पेयजल, सड़क और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। 83 करोड़ 28 लाख की लागत से चंदू बुढेड़ा में जल शोधन संयंत्र में निर्मित 100 एमएलडी क्षमता की नवीन जल परिशोधन यूनिट-4 का उद्घाटन किया।

55 करोड़ 5 लाख 67 हजार की लागत से पूर्ण पंचगांव से फर्रुखनगर वाया जमालपुर डबल लेन मार्ग तथा 13 करोड़ 18 लाख 83 हजार की लागत से हेलीमंडी फर्रुखनगर वाया मेहचाना मार्ग के पूर्ण हुए जीर्णोद्धार का उद्घाटन किया।

सोहना विधानसभा में 32 लाख 63 हजार की लागत से निर्मित बीपीडीएस रोड़ से नुनेरा, 28 लाख 26 हजार की लागत से पूर्ण हुए लोह सिंघानी से चमनपुरा रोड़ तथा 8 करोड़ 23 लाख 19 हजार की लागत से निर्मित जीए रोड़ से अलीपुर हरिया हेड़ा तथा रायसीना गांव में मंदिर रोड़ का उद्घाटन किया।

सोहना विधानसभा में 13 करोड़ 34 लाख 53 हजार की राशि से बनने वाले जीए रोड़ से धुमसपुर वाया नयागांव तथा 16 करोड़ 56 लाख 79 हजार की राशि से बनने वाले सोहना-अभयपुर-लोहटकी-खेड़ला तथा दमदमा से रिठौज सड़क मार्ग के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गाँव दौलताबाद में 5 करोड़ 3 लाख 89 हजार तथा गाँव धनवापुर में 2 करोड़ 39 लाख 56 हजार से बनने वाले स्कूलकी आधारशिला रखी।

सोहना विधानसभा क्षेत्र में सोहना में 4 करोड़ 70 लाख 30 हजार तथा गांव घामड़ोज में 3 करोड़ 40 लाख 59 हजार एवं गांव सिलानी में 3 करोड़ 12 लाख 87 हजार की लागत से बनने वाले स्कूल के नए भवन की आधारशिला रखी।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now