Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल चुका है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार सिरसा में 50 से 75 फीसदी बारिश की संभावना है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, अंबाला और पंचकूला में कहीं-कहीं बारिश के आसार है।
वहीं सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। अब तक प्रदेश के 4 जिलों में 300 mm से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस मानसून सीजन में प्रदेश में अब तक औसतन 171.7मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि सामान्य रूप से 123.3 मिमी बारिश की संभावना थी। इस हिसाब से प्रदेश में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
17 जुलाई को पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार जिलों के अधिकतर हिस्सों (50-75%) में बारिश के आसार है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद, सिरसा, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश की संभावना है।
18 जुलाई को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत जिलों में कहीं-कहीं (25-50%) बारिश की संभावना है। जबकि हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के कुछेक क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।
19 जुलाई को अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात जिलों में बारिश की संभावना है।

















