मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: हरियाणा में कलयुगी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट

On: July 11, 2025 9:01 AM
Follow Us:
Haryana News: In Haryana, Kaliyuga son raped his mother, beat her up when she protested

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने रिश्ते की सारी हदें पार कर दी। जिले के एक गांव में बेटे ने अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म किया। 8 जुलाई की रात वह घर पर शराब पीकर आया और मां के साथ गाली गलौच की। इतना ही नहीं उसने मां के साथ जबरदस्ती भी की।

विरोध करने पर मां की पिटाई भी की। अगली सुबह महिला ने अपनी बेटियों और बाहर गए पति से इस बारे में बताया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें  Rewari: धारूहेड़ा सेक्टरों में आपूर्ति हो रहा दूषित पानी, गुस्साए लोगों ने दी चेतावनी

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में 50 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 4 बच्चों की मां है। जिनमें 3 लड़कियां और 1 लड़का है। चारों बच्चों की शादी हो चुकी है। उसके इकलौते बेटे की 6 साल पहले शादी हुई थी। वह भी 1 बेटे का पिता है। करीब 4 साल पहले उसके बेटे का तलाक हो गया है। वह शराब पीने का आदी है।

पीड़ित महिला घर पर थी अकेली

8 जुलाई को उसका बेटा शाम 7 बजे खेतों में फसलों को पानी देने गया था। पीड़ित महिला का पति अपनी बहन की ससुराल में करीब 8 दिन पहले से गया हुआ है। महिला अपने पोते के साथ अकेली थी। रात करीब 10 बजे बेटा खेत से आकर शराब पीकर घर लौटा। उस समय वह अपने पोते के साथ सो रही थी।

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा में 129 रेवेन्यू ऑफिसर की बढ़ी मुश्किलें, CM सैनी ने दी चार्जशीट करने की मंजूरी

बेटे ने घर आते ही तेज आवाज में टीवी चला दिया। आवाज सुनने के बाद वह उठी और बेटे के पास आई। उसने देखा कि बेटा बिना कपड़ों के पड़ा हुआ था। मां ने उसे खाने के लिए पूछा तो गाली देने लगा और मारपीट करने लगा।

मां को संबंध बनाने को कहा

नग्न हालत में वह मां के पास पहुंचा और संबंध बनाने की बोलने लगा। इसके बाद वह अपने बेटे को अपने पास ले गया । उसने मां को गाली निकालना जारी रखा और संबंध बनाने को कहा। मां ने इसका विरोध किया तो उसने पीटना शुरु कर दिया। रात करीब 12 बजे बेटा उसके कमरे में घुसा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सुबह होने पर मां ने इस बारे में पति और तीनों बेटियों को बताया। जिसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दी।

यह भी पढ़ें  Rewari: बावल की यूनिप्रोडेक्ट कंपनी में हडताल: दिवाली से पहले 100 से अधिक कर्मचारियो को निकाला

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now