Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज 8 जुलाई से मौसम का मिजाज बदला है। मौसम बदलने के साथ ही सोनीपत और फतेहाबाद में बरसात हुई। वहीं हिसार में तेज आंधी चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने रात साढ़े 10 बजे तक हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं चलने के आसार है।
यह बारिश हिसार के अलावा सिरसा, आदमपुर और फतेहाबाद में के अलावा टोहाना और रतिया में बरसात हो सकती है। इसके अलावा जींद और भिवानी में हल्की बारिश की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि 10 जुलाई तक मौसम इसी तरह रहेगा।

















